फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The journey from IFFCO Chowk to SPR will be smooth

Gurugram News: इफ्को चौक से एसपीआर तक सुगम होगा सफर

Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The journey from IFFCO Chowk to SPR will be smooth
कन्हई चौक पर बनेगा फ्लाईओवर और अंडरपास, फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो रही
विज्ञापन



मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इफ्को चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर होते हुए एसपीआर तक की सड़क को सिग्नल फ्री बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत कन्हई चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के लिए प्राधिकरण फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करा रहा है।
जीएमडीए की योजना दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित इफ्को चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर, कन्हई चौक और वजीराबाद होते हुए सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की है। वर्तमान में इस मार्ग पर रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। यह डीएलएफ क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है। इसी मार्ग पर दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशन स्थित हैं, जबकि मिलेनियम सिटी सेंटर पर गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन भी प्रस्तावित है। ऐसे में भविष्य में वाहनों का दबाव और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जीएमडीए सड़क उन्नयन की व्यापक योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत आरडी सिटी के पास कन्हई चौक (सेक्टर-43/44 और 52/52ए जंक्शन) पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार इफ्को चौक से एसपीआर की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जबकि गोल्फ कोर्स रोड से गुरुग्राम-सोहना हाईवे की अंडरपास बनाया जा सकता है। जीएमडीए ने एक एजेंसी को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का कार्य सौंपा है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी। परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार सड़क और ग्रीन बेल्ट के पास पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जिससे सड़क विस्तार में अधिक दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेनियम सिटी सेंटर के सामने भी बनेगा अंडरपास
जीएमडीए इफ्को चौक-एसपीआर पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के सामने जेड चौक पर भी अंडरपास निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। इसके अलावा गोल्फ कोर्स रोड को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने वाली रोड पर आंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना है, जिसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। अधिकारियों का मानना है कि कन्हई चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनने से इस पूरे कॉरिडोर पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। इसी रोड से गुरुग्राम-फरीदाबाद नमो भारत प्रस्तावित है।

एजेंसी का चयन किया
इफ्को चौक से एसपीआर का जीर्णोद्धार किया जाना है। सड़क की मरम्मत के साथ सरफेस ड्रेन, फुटपाथ समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस पर करीब 45.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत इफ्को चौक, सेक्टर 28/29, 43/44, 52/52ए और 56/57 के सेक्टर डिवाइडिंग रोड होते हुए एसपीआर का कार्य शामिल हैं। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। इस पर जल्द कार्य शुरू हाेने की उम्मीद है।


आरडी सिटी के पास कन्हई चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। साथ ही इस सड़क का विशेष मरम्मत कार्य भी कराया जाएगा। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
- अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed