फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The issue of multi-storey parking of Sadar Bazaar was put before the Chief Minister

Gurugram News: मुख्यमंत्री के सामने रखा सदर बाजार की बहुमंजिला पार्किंग का मुद्दा

Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The issue of multi-storey parking of Sadar Bazaar was put before the Chief Minister
निवर्तमान मेयर मधु आजाद चंड़ीगढ़ में मेयरों की बैठक में पहुंचीं
विज्ञापन


अधिकारियों को पार्षदों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के अति व्यस्त हिस्से में पार्किंग की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की निवर्तमान मेयर मधु आजाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पार्किंग प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग की। साथ ही कहा कि वह अधिकारियों को निर्देश दें कि जब तक नगर निगम चुनाव नहीं होते हैं तब तक जन समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षदों के साथ बैठक करें।

मधु आजाद चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुई थीं। यह बैठक प्रदेश के सभी मेयर के साथ आयोजित की गई थी। मधु आजाद ने मुख्यमंत्री को बताया कि सदर बाजार में बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे जल्द पूरा करवाने की जरूरत है। इसके अलावा कमान सराय में पार्किंग निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाना चाहिए। उन्होंने मौजूदा समय की सफाई व्यवस्था की स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। इसके अलावा आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में बिजली-पानी मुहैया करवाने की तर्ज पर सीवरेज व्यवस्था भी करने की गुजारिश बैठक में की गई, जिससे यहां के नागरिकों को कुछ राहत मिल सके। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता, सचिव एवं आयुक्त विकास गुप्ता तथा निदेशक डा. यशपाल यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed