{"_id":"6ab123634bb06e287b0f8874","slug":"the-issue-of-curbing-violence-resonated-in-the-youth-parliament-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101760-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवा संसद में हिंसा रोकने का मामला गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवा संसद में हिंसा रोकने का मामला गूंजा
विज्ञापन
लाखूवास स्कूल में सोहना खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का अंतिम मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट की ओर से सोहना में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का अंतिम मंचन सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखूवास में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का मंचन करते हुए विभिन्न सामाजिक और देश से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम अधिनियम प्रमुख मुद्दा रहा, जिसे सदन में बहुमत से पारित किया गया।
डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व और वरिष्ठ प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों ने विशेष भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए अधिनियम के पक्ष और विरोध में अपने तर्क रखे। कार्यक्रम में मौजूद निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति, तर्क और सदन संचालन के आधार पर मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसद की कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों से परिचित कराना है। यह प्रतियोगिता 9 से 21 सितंबर तक चली, जिसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के करीब एक हजार विद्यार्थियों और 100 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन में खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रमुखों और निर्णायक मंडल के सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स, डाइट की कनिका भारद्वाज, विद्यालय की प्राचार्य प्रमिला सहित निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन अक्तूबर में किया जाएगा। इसमें प्रत्येक खंड से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डाइट के अनिल कुमार, सविता रानी और डॉ. इंदु बाला सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
सिमरन कानून मंत्री (कक्षा बारहवीं) सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम अधिनियम पर सरकार का मजबूती से पक्ष रखा। रचना प्रतिपक्ष नेता (कक्षा 11वीं) सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम अधिनियम युवा संसद में खुलकर विरोध किया एवं विपक्ष की एक जुट का परिचय दिया।