फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The interest of students is getting reduced from home to teach campaign

घर से पढ़ाओ अभियान में कम हो रही छात्रों की रुचि

Wed, 08 Jul 2020 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
The interest of students is getting reduced from home to teach campaign
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने चार जुलाई को आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए हैं जिसके अनुसार गुरुग्राम से सिर्फ 30 से 36 फीसदी तक छात्रों ने भागीदारी दिखाई। जबकि निदेशालय के आदेश हैं कि 90 से 100 फीसदी के मध्य छात्रों की सहभागिता को बढ़ाया जाए। जून के प्रथम सप्ताह में छात्रों ने रुझान दिखाया लेकिन धीरे धीरे वह बढ़ने की जगह अब कम होता चला जा रहा है। कई बार तकनीकी खामियां तो वहीं बिजली न होने के कारण भी छात्र ऑनलाइन प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाते।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर पांचवीं कक्षा के 38, छठवीं कक्षा के 25, सातवीं कक्षा के 30 और आठवीं कक्षा के 32 फीसदी छात्र ही भाग ले रहे हैं। घर से पढ़ो अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह का कैलेंडर जारी किया जाता है। जिसके अनुसार छात्रों को पढ़ने के लिए ऑनलाइन विषय सामग्री के साथ उनकी सहभागिता भी देखी जाती है। पिछले एक माह से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है लेकिन छात्रों का रुझान कम ही देखने को मिल रहा है। जिला परियोजना संयोजक रितु चौधरी ने बताया कि शिक्षकों के माध्यम से सभी छात्रों को कहा जाता है कि वह प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। तकनीकी खामियों के कारण भी छात्र भाग नहीं ले पाते। अभी आगामी सप्ताहों में भी प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed