{"_id":"6ac794d17099960db10d0494","slug":"the-indian-air-force-holds-a-significant-place-among-the-worlds-powerful-air-forces-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103640-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विश्व की मजबूत वायुसेनाओं में भारतीय वायुसेना का अहम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विश्व की मजबूत वायुसेनाओं में भारतीय वायुसेना का अहम स्थान
विज्ञापन
वायुसेना दिवस पर रेजांगला स्मारक में शहीदों को श्रध्दांजलि देते हुए। वि
वायुसेना दिवस पर रेजांगला चौक पर कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय वायुसेना दिवस पर पालम विहार के रेजांगला चौक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों, गणमान्य लोगों और युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। पूर्व सैन्य अधिकारी डॉ. टीसी राव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने वायुसेना की स्थापना और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना देश की सशस्त्र सेनाओं का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी, पहले यह रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहलाती थी। पटेल ने 1965 के युद्ध के बाद वायुसेना के आधुनिकीकरण पर जोर देने की बात कही। आज वायुसेना आधुनिक लड़ाकू विमानों और प्रशिक्षित जवानों से लैस है। कार्यक्रम में शीशराम यादव, ज्योति शाह, रश्मि और अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
-- -- -
भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
मानेसर। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर एयर वेटरन्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क के शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। पूर्व वायुसैनिकों, सैन्य अधिकारियों व मॉर्निंग हेल्थ क्लब के सदस्यों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त अनिल यादव व विंग कमांडर हरि चंद मान ने पुष्प चक्र अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया। सभी ने शहीदों को नमन कर दो मिनट का मौन रखा। विंग कमांडर हरि चंद मान ने वायुसेना के इतिहास व जवानों के साहस को याद किया। उन्होंने सैनिकों के बलिदान व देशसेवा की भावना को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। संयुक्त आयुक्त अनिल यादव ने भी वायुसेना के जवानों के योगदान की सराहना की। उनकी बहादुरी को प्रेरणा बताया। ग्रुप कैप्टन हरीश चौधरी, विजिलेंस के डीएसपी विनोद कुमार समेत कई पूर्व वायुसैनिक उपस्थित थे।