फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The husband, dissatisfied with dowry, had murdered his wife.

Gurugram News: दहेज से असंतुष्ट पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Tue, 11 Feb 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The husband, dissatisfied with dowry, had murdered his wife.
पुलिस ने चंद घंटे में ही सुलझाई सना हत्याकांड की गुत्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना के अंतर्गत करहेड़ा भादस रोड पर सोमवार देर रात महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद हत्या की गुत्थी को नूंह पुलिस टीम ने चंद घंटे में ही सुलझा लिया। हत्याकांड को महिला के पति ने अंजाम दिया था, जो शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं था। आरोपी पति ने अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट कर पत्नी की हत्या का षड़यंत्र रच पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही इसका पर्दाफाश कर दिया।
फिरोजपुर झिरका उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने बताया कि पटाकपुर गांव के रहने वाले साहुन की शादी बीते साल 15 नवंबर में गांव उलेटा की रहने वाली सानिया उर्फ सना से हुई थी, जो शादी में दिए दान दहेज से खुश नहीं था। इससे दोनों परिवारों के बीच विवाद था। झूठी शिकायत देकर बताया कि देर रात अज्ञात कार सवार बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट की थी, जिसमें पत्नी की हत्या कर दी और मोटरसाइकिल को आग लगा दी। इस तरह से खुद की बनाई योजना से पुलिस को शिकायत देकर गुमराह किया। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों को गठित कर जांच सौंपी।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार सुबह ही महिला के पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि साहुन शादी में दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं था। इसलिए उसने पत्नी सना की हत्या कर दी। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से सोने की हंसली आदि सामान को भी बरामद किया है। मृतक सना की हत्या मामले में मंगलवार को दोनों पक्ष अस्पताल में आमने सामने हो गए, जिसमें जमकर लात घूंसे चले। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग-अलग कराते हुए दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले भी पत्नी को गोली मारकर की गई थी हत्या
करीब 15 दिन पहले भी जिले के थाना बिछोर के अंतर्गत गोहेता गांव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। इसमें पति ने पत्नी की हत्या कर छेड़छाड़ और लूटपाट की झूठी कहानी रच पुलिस को गुमराह किया था, लेकिन पुलिस ने कुछ समय बाद ही उस गुत्थी को सुलझा लिया था।

बीमार मां से मिलने आई थी महिला
मृतका के भाई तालिबान उर्फ साजिद निवासी उलेटा ने बताया कि मां की तबीयत खराब थी, जिससे मिलने के लिए बहन सना अपने पति के साथ आई थी। जब वो वापस अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में करहेड़ा भादस रोड के पास मोटरसाइकिल रोककर पहले बहन सना से गहने छीने उसके बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
मृतका के चचेरे भाई ताहिर ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। दहेज की वजह से शादी के तीन दिन पहले ही रिश्ता खराब होने की नौबत आ गई थी। कई गांवों के लोगों ने पंचायत कर रिश्ते को बनाया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी लिए बहन की हत्या कर दी गई।



सना की मां की तबीयत खराब थी। जिससे मिलने के लिए वो अपने पति के साथ आई थी। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर बेटी को उसके ही पति ने मार डाला। और मनघड़ंत कहानी बनाकर पुलिस और गांव के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा हैं।
नूर मोहम्मद, मृतक महिला के पिता।

फोटो- महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed