Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The house of a woman involved in drug trafficking was demolished.

Gurugram News: नशे का कारोबार करने वाली महिला के मकान को किया ध्वस्त

Fri, 26 Dec 2025 04:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
The house of a woman involved in drug trafficking was demolished.
सरकारी जमीन को हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से किया मुक्त, दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पुलिस प्रशासन ने नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस ने एक महिला के मकान पर पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया और सील लगा दी है। वहीं, एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा कब्जाई गई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कर सफलता प्राप्त की है। दोनों ही आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

शुक्रवार को सोहना सिटी पुलिस और नगरपरिषद ने संयुक्त रूप से दो स्थानों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया, जिसमें करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को खाली कराया गया। तोड़फोड़ टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी आरएस भट्ट कर रहे हैं। तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर-10, जावेद कालोनी से की गई। जहां पर प्रशासन ने महिला ताहिरा के तीन मंजिला मकान पर पीला पंजा चलाया, जिसके मुख्य गेट को पूर्ण रूप से तोड़ दिया गया है। मकान में अवैध रूप से बने बेसमेंट को सील कर दिया गया है। आरोपी महिला नशे का कारोबार करती है। नक्शे अनुसार मकान का निर्माण नहीं किया और बेसमेंट का निर्माण अवैध रूप से किया है। महिला पर 25 ग्राम हीरोइन बेचने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

वहीं, टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा कब्जाई सरकारी भूमि को खाली कराने में सफलता प्राप्त की है। इसको वार्ड नंबर-12, नट कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ लुक्का पुत्र चमन ने वर्षों से अवैध झुग्गियां बनाकर कब्जा किया हुआ था। जमीन पर करीब आधा दर्जन झुग्गियां बनी हुई थीं। आरोपी साहिल पर भी सिटी थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जो नशे का आदी बताया जाता है। नोडल अधिकारी नोडल अधिकारी आरएस भट्ट ने बताया कि दोनों ही तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक रहे। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है, जिनको नसीहत देने के लिए उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed