फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Haryana Gau Seva Aayog will take care of stray animals

Gurugram News: हरियाणा गो सेवा आयोग करेगा लावारिस पशुओं की देखभाल

Sun, 10 May 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The Haryana Gau Seva Aayog will take care of stray animals
आयोग को सरकार ने नोडल विभाग के रूप में नियुक्त किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। हरियाणा गो सेवा आयोग लावारिस पशुओं की देखभाल व रखरखाव करेगा। इसके लिए सरकार ने फरमान जारी कर दिए हैं। आयोग को सरकार ने नोडल विभाग के रूप में नियुक्त किया है। वहीं शहरी स्थानीय विभाग अब लावारिस पशुओं को पकड़ने के कार्य से मुक्त हो जाएगा।

प्रदेश में लावारिस पशुओं की देखभाल व रखरखाव अब हरियाणा गो सेवा आयोग करेगा जबकि इससे पूर्व उक्त कार्य की जिम्मेवारी शहरी स्थानीय निकाय विभाग के जिम्मे थी जो टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से लावारिस पशुओं को पकड़ती थी जिसको सरकार ने कार्य मुक्त कर दिया है। लावारिस पशुओं को पकड़ने व उनको निर्धारित स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेवारी गो सेवा आयोग करेगा। आयोग बंदर, गाय, बैल, भैंस आदि को पकड़ेगा तथा उनकी नसबंदी व पुनर्वास की जिम्मेवारी आयोग की होगी।
विज्ञापन


आयोग निकालेगा टेंडर
गो सेवा आयोग लावारिस पशुओं को पकड़ने व उनको निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए एजेंसी को टेंडर प्रक्रिया अपनाकर कार्य देगा। उक्त टेंडर 2 वर्ष का होगा। एजेंसी पशुओं को पकड़कर उनको निर्धारित स्थान पर पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट किए निर्धारित
सरकार ने लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए रेट निर्धारित कर दिए हैं। एजेंसी को निर्धारित रेट के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। सरकार भैंस, नंदी, बैल को पकड़ने व शिफ्टिंग करने पर 800 रुपये देगी। गाय पर 600 रुपये, बछड़े पर 300 रुपये, बंदर को पकड़ने व छोड़ने पर 600 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने लावारिस कुत्तों को पकड़ने व उनको छोड़ने पर 800 रुपये तय किए हैं।


कमेटी करेगी जांच
सरकार ने लावारिस पशुओं को पकड़ने व शिफ्टिंग के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग को नोडल विभाग नियुक्त किया है जबकि विभाग के कार्यों की जांच करने के लिए कमेटी का गठन भी किया है। इसमें एसडीएम, कार्यकारी अधिकारी, वेटनरी सर्जन, गौ शाला प्रतिनिधि को नियुक्त किया है जो समय समय पर नोडल विभाग व एजेंसी की जांच करेंगे। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा बताते हैं कि लावारिस पशुओं की देखभाल अब गो सेवा आयोग करेगा जो एजेंसी को ठेका देकर उनको पकड़कर शिफ्टिंग करेगा जबकि कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेवारी नगरपरिषद की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed