फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The gift of Swarna Jayanti Park will be available on Rajiv Chowk-Sohna Highway

राजीव चौक-सोहना हाइवे पर मिलेगी स्वर्ण जयंती पार्क की सौगात

Fri, 08 Oct 2021 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
The gift of Swarna Jayanti Park will be available on Rajiv Chowk-Sohna Highway
गुरुग्राम। राजीव चौक-सोहना हाइवे पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के साथ ही यहां लोगों को स्वर्ण जयंती पार्क की सौगात भी मिलेगी। दमदमा मार्ग पर राम तालाब और आसपास तीन एकड़ जगह में यह पार्क विकसित किया जाएगा। इस महत्वकांक्षी योजना को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी सोहना नगर परिषद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

करीब 50 लाख रुपये खर्च कर पार्क विकसित किया जाएगा। शहर में दिनोंदिन दूषित होती आबो-हवा से परेशान हो चूके लोगों के लिए यह पार्क संजीवनी का काम करेगा। डीएलएफ क्षेत्र के लोगों के साथ ही सोहना रोड पर विकसित हो रहे ग्रेटर गुरुग्राम और पुराने शहरवासियों तथा सोहना व आसपास के गांवों के लोगों के लिए यह पार्क वरदान साबित होगा। दमदमा झील की सैर करने वाले इस पार्क की आसानी से सैर कर सकेंगे। दमदमा से दौला मार्ग पर बनी सोसायटियों में रहने वाले लोग सुबह शाम यहां आसानी से घूमने आ सकेंगे।
विज्ञापन

योग-ध्यान करने वालों के लिए मुफीद होगा
स्वर्ण जयंती पार्क योग और ध्यान करने वालों के लिए मुफीद साबित होगा। पार्क में योगाभ्यास के लिए एक हाल का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें एक साथ 100 के लगभग लोग योगाभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा ध्यान करने वालों की सहूलियत को देखते हुए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। यहां फल-फूल के पेड़-पौधों के अलावा झूले, फव्वारा जैसे बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सियां और शेड भी बनाई जाएगी। पार्क में एक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। जिसमें ऐतिहासिक पुस्तकों के अलावा, सामान्य ज्ञान, योगाभ्यास, जड़ी-बूटियां और छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन से संबंधित पुस्तकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क का अनुमानित 50 लाख रुपये का बजट बनाया गया है। यहां 25 लाख की लागत से एक बड़ा हॉल बनेगा। 10 लाख से लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जल्द ही इसका टेंडर भी दिया जाएगा। सब कुछ सही रहा तो मार्च 2022 तक इसे विकसित कर लिया जाएगा।
- सुशील ठाकरान, मुख्य अभियंता, नगर परिषद सोहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed