फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The ghost of the reels will descend on the police station, the police are busy identifying it.

Gurugram News: रील्स का भूत उतरेगा थाने में, पुलिस पहचान में जुटी

Mon, 18 May 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
The ghost of the reels will descend on the police station, the police are busy identifying it.
द्वारका एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कारों में युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, अन्य वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे अब युवाओं के लिए स्टंटबाजी का स्पॉट बन चुका है। यहां पर युवा रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों को तोड़ते हुए अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर तीन ब्रेजा कारों में युवकों द्वारा किए गए खतरनाक तरीके से स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि टीम इन युवाओं की पहचान में जुटी है, जल्द ही नियम तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
वीडियो में दिख रह है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर तीन कार में बैठे युवकों द्वारा जिगजैग ड्राइविंग की जा रही है। एक अन्य वाहन में सवार युवक इनकी वीडियो बना रहा है। एक्सप्रेसवे पर चलती कार की खिड़की खोली गई है। इस स्टंटबाजी से कार चलाने वाले युवकों की जान खतरे में है। साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर चल रहे अन्य वाहन के चालकों को भी परेशानी हो रही है। कार सवार युवकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर तक स्टंट किए बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार की नंबर प्लेट को किया हुआ था टेंपर्ड
तेज रफ्तार कारों को आड़े-तिरछे चलाने, चलती कार की खिड़कियों को खोलना और अचानक ब्रेक लगाने जैसी जानलेवा हरकतों से पीछे चल रहे वाहनों में भय बन गया। हादसे से बचने के लिए एक्सप्रेसवे पर चल रहे लाेगों ने अपनी गाड़ियों की रफ्तार कम करनी पड़ी। युवकों ने पुलिस की कार्रवाई व सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए तीनों कारों की नंबर प्लेट को टेंपर्ड किया हुआ था, ताकि उनके नंबरों की पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
वायरल वीडियो के आधार पर पता लगाया जा रहा है यह वीडियो द्वारका एक्सप्रेसवे के किस हिस्से में बनाया गया है। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालकर तीनों कार की पहचान की जाएगी। जल्द ही कार चालकों को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article