फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The garbage mountain in Bandhwadi has become 19 meters high

Gurugram News: बंधवाड़ी में 19 मीटर ऊंचा हुआ कूड़े का पहाड़

Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The garbage mountain in Bandhwadi has become 19 meters high
विज्ञापन


- नगर निगम फरीदाबाद की ओर से डंप किया जा रहा कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ 19 मीटर ऊंचा हो गया है। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से कूड़ा आने से लैंडफिल साइट पर पहाड़ बनता जा रहा है। इसको लेकर कई बार पत्राचार हुआ लेकिन अब तक समाधान नहीं निकाला गया। हालांकि फरीदाबाद नगर निगम की ओर से कूड़ा निस्तारण का प्लांट लगाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है।
बता दें कि अक्तूबर 2024 के बाद कूड़ा निस्तारण के लिए खास काम नहीं हुआ है। अक्तूबर 2024 में लैंडफिल पर सिर्फ आठ लाख टन पुराना कूड़ा बचा था, लेकिन इसके बाद लगातार कूड़ा डालने और निस्तारण नहीं होने से अब तक लगभग चार से पांच लाख टन कूड़ा और पहुंच चुका है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से कई बार फरीदाबाद नगर निगम को कूड़ा नहीं भेजने को लेकर पत्र लिखा जा चुका है। एक सप्ताह पहले भी कूड़ा रोकने को लेकर बैठक हुई थी।
विज्ञापन



ढाई साल में पहाड़ खत्म करने का दावा


14 अगस्त को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) बंधवाड़ी लैंडफिल केस की सुनवाई थी। इसमें निगम अधिकारियों ने दावा किया था कि फरवरी 2026 तक पुराना कूड़ा खत्म कर लिया जाएगा। कूड़ा खत्म करने को लेकर डेडलाइन पहले भी तीन बार बदल चुकी है। बंधवाड़ी में निगम की कुल 30 एकड़ जमीन है। इसमें 25 एकड़ से ज्यादा जमीन कूड़े के नीचे दबी हुई है। चारकोल प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी को यहां बीस एकड़ जमीन चाहिए, जो अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बंधवाड़ी प्लांट के कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए लगने वाले प्लांट का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। साथ ही नगर निगम फरीदाबाद से कूड़ा न भेजने के लिए पत्राचार चल रहा है। मुख्यालय से मंजूरी के बाद इसका टेंडर आवंटित किया जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed