फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The game of illegal occupation started again in Aravali

अरावली में फिर से अवैध कब्जों का खेल शुरू

Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The game of illegal occupation started again in Aravali
गुरुग्राम। अरावली में एक फिर से माफिया सक्रिय हो गए हैं। जिम्मेदरों की सुस्ती माफिया का हौसला बढ़ा रही है, यही कारण है कि अरावली में फिर से अवैध कब्जों का खेल शुरू हो गया है। यहां फिर से अवैध फार्म हाउस का निर्माण शुरू कर दिया है। ताजा मामला सोहना क्षेत्र के मोहम्मद गुर्जर गांव का है, जहां अरावली की तलहटी में पहाड़ काट कर फार्म हाउस की चारदीवारी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

करीब 10 एकड़ में पहाड़ और मिट्टी काट कर फार्म हाउस विकसित किया जा रहा है। अरावली से निकलने वाले पत्थरों को निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि मिट्टी से रास्ता आदि दुरुस्त किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कार्रवाई के डर के कारण यहां रात के अंधेरे में निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुमराह करने के लिए यहां दिन में काम बंद रहता है। हैरानी की बात यह वन विभाग और सोहना नगर परिषद दोनों ही इस खेल से अनजान हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद सितंबर-अक्तूबर में यहां हर तरह का निर्माण बंद हो गया था। वन विभाग के साथ ही दूसरे संबंधित विभागों ने अवैध कब्जाधारियों को धड़ाधड़ नोटिस थमाकर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे अवैध कब्जाधारी सकते में आ गए। इन दो महीनों के भीतर ही अकेले सोहना में ही 1200 के करीब नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अनजान
विकसित हो रहे फार्म हाउस के बारे में जब नगर परिषद सोहना के कार्यकारी अधिकारी डॉ. अतर सिंह से बात की तो उन्होंने इस तरह की किसी भी गतिविधि से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में अभी कोई मामला नहीं आया है। उन्हें क्षेत्र के मोहम्म्दपुर गुर्जर गांव की ही जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, अगर कहीं लापरवाही या अनियमितता बरती जा रही है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग भी झाड़ रहा पल्ला
इस बारे में एक जिम्मेदार अधिकारी ने कहा कि यह वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। गैर मुमकिन पहाड़ का मामला नगर परिषद या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देखता है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed