फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The fraudster transferred one rupee and withdrew Rs 64,500 from the account.

Gurugram News: जालसाज ने एक रुपया ट्रांसफर कर खाते से निकाल लिए 64 हजार 500 रुपये

Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The fraudster transferred one rupee and withdrew Rs 64,500 from the account.
गुरुग्राम। एक युवक को गूगल से एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढकर बात करना महंगा पड़ गया। जालसाज ने एक रुपया ट्रांसफर करके उसे बैंक खाते से 64,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वार्ड-2 स्थित 12 बिस्वा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेटल मैन्युफैक्चरिंग का काम करता है। 24 सितंबर को उसने गूगल पर एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। कॉल बात करने के दौरान एक व्यक्ति ने उसे पंजीकृत अकाउंट खोलकर बैलेंस जांचने के लिए कहा। जालसाज ने अकाउंट संबंधी जानकारी लेकर एक रुपया भेजा। इसके बाद अनिल का मोबाइल हैंग हो गया और मोबाइल रिसेट कर दिया। जब अनिल ने अपना मोबाइल खोला तो उसके बैंक खाते से 64,500 रुपये कट चुके थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed