{"_id":"68ed4965a3edf7ec920afc34","slug":"the-fraudster-transferred-25000-rupees-from-the-chefs-credit-card-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69699-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जालसाज ने शेफ के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर किए 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जालसाज ने शेफ के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर किए 25 हजार
विज्ञापन
बैंक का कर्मचारी बनकर पूछे थे ओटीपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बनकर होटल के शेफ से क्रेडिट कार्ड के ओटीपी पूछकर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पौड़ी (उत्तराखंड) के गड़ोली गांव निवासी बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-65, मैदावास स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल के होटल में शेफ है। 23 सितंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले बीर सिंह से फोन की ईएमआई बनवाने के बारे में पूछा। सहमति देने पर कॉल करने वाले ने दो ओटीपी पूछे। इसके कुछ देर बाद ही उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 25,517 रुपयों की ट्रांजेक्शन हो गई।
पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी की। इसके बाद बीर सिंह ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में जाकर शिकायत दी।