फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The first batch of Corona vaccine reached Pataudi cold chain point

पटौदी कोल्ड चेन पॉइंट पर पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

Thu, 14 Jan 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The first batch of Corona vaccine reached Pataudi cold chain point
गुरुग्राम। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बृहस्पतिवार को पटौदी स्थित कोल्ड चेन प्वाइंट में पहुंच गई। वैक्सीन को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव व पटौदी एसडीएम प्रदीप कुमार ने रिसीव किया। पहले चरण में बनाई गई योजना के मुताबिक, पटौदी डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर में गुरुग्राम के साथ ही फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी और पलवल जिलों के लिए भी वैक्सीन आई है। कड़ी सुरक्षा के बीच आई वैक्सीन को पटौदी एसडीएम व सीएमओ वीरेंद्र यादव ने अपनी निगरानी में सुरक्षित तरीके से कोल्ड चेन प्वाइंट में रखवाया। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3 बजे सभी जिलों के लिए वैक्सीन भेज दी गई। वैक्सीन लेने के लिए संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग की टीम पटौदी स्थित डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर पहुंची थी। टीकाकरण के लिए लोगाें को शुक्रवार सुबह मोबाइल पर मेसेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ यादव ने बताया कि गुरुग्राम समेत कुल पांच जिलों के लिए 85 हजार 400 कोविशील्ड वैक्सीन बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई है। पटौदी कोल्ड चेन प्वाइंट से ये वैक्सीन अन्य चारों जिलों में भेजी जाएंगी। इसमें से गुरुग्राम जिले के लिए 44 हजार 950, फरीदाबाद के लिए 22 हजार 620, नूंह के लिए 7120, पलवल के लिए 5090 व रेवाड़ी के लिए 5700 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

रात तक कोवैक्सीन भी आ जाएगी
सीएमओ के मुताबिक रात तक जिले में कोवैक्सीन की भी डिलीवरी हो जाएगी। कोवैक्सीन तीन जिलों के लिए आएगी जिनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के लिए 4200-4200 तथा पलवल के लिए 3000 डोज होंगी। इस प्रकार इन तीनों जिलों के लिए कोवैक्सीन की कुल 11 हजार 400 डोज मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वैक्सीन लगाने के अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में छह जगहों पर होगा टीकाकरण
गुरुग्राम में 16 जनवरी को पीएम का ऑनलाइन कार्यक्रम वजीराबाद के शासकीय कन्या विद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होंगे। जिन केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा, उनमें वजीराबाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौलताबाद , मेदांता मेडिसिटी अस्पताल, अर्बन पीएचसी चौमा, एसजीटी मेडिकल कॉलेज गुरुग्राम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भांगरोला शामिल है।
सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
विभाग की योजना के मुताबिक, चार चरणों में कोरोना की टीकाकरण किया जाएगा। इसमें से सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा, जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, स्टाफ नर्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं, दूसरी श्रेणी में नगर निगम, शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी व कर्मचारी, सशस्त्र बल, पुलिस कर्मी समेत अन्य फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। तीसरी श्रेणी में 50 से 55 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और चौथी श्रेणी में 50 वर्ष से कम आयु के वो लोग शामिल हैं, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

सप्ताह में तीन दिन लगेगा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक, टीकाकरण सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की योजना है। इसके मुताबिक, पहले दिन 600 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए व्यक्ति को दो दिन पहले एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा कि उसे कब, कहां और कितने बजे आना है। इसी प्रकार का एक मेसेज वैक्सीनेटर के पास भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed