फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The family of the deceased in the accident will get 12.13 lakh compensation

Gurugram News: हादसे में मृतक के परिजन को मिलेगा 12.13 लाख मुआवजा

Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The family of the deceased in the accident will get 12.13 lakh compensation
- राजस्थान के जिला डिंग के पुलिस थाना क्षेत्र कामा में जून 2019 को हुआ था हादसा
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पांच साल पहले सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत पर परिजन को 12.13 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह मुआवजा राशि साढ़े सात प्रतिशत की ब्याज दर से दी जाएगी। मृतक गंगा सरन बाइक से एक युवक को छोड़ने जा रहे थे। यह आदेश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने दिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर राजस्थान के जिला डींग के कामा पुलिस थाने ने मामला दर्ज किया था।





मृतक की पत्नी आरती ने दायर याचिका में बताया कि 11 जून 2019 रात करीब सवा आठ बजे उनके पति नरेंद्र शर्मा को मोटरसाइकिल से छोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार में आ रही जीप ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई थी और नरेंद्र भी घायल हो गए थे। इस मामले में नरेंद्र ने भी याचिका दायर की थी। इसको न्यायाधिकरण ने खारिज कर दिया था। न्यायाधिकरण ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया है कि आरती और उनके बच्चों को 12.13 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। यह मुआवजा राशि बीमा कंपनी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed