फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The exercise to make Gurugram green during the monsoon begins

मानसून के दौरान गुरुग्राम को हराभरा बनाने की कवायद शुरू

Wed, 08 Jul 2020 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
The exercise to make Gurugram green during the monsoon begins
गुरुग्राम। जिला प्रशासन ने मानसून की शुरूआत के साथ ही सघन पौधरोपण अभियान शुरू किया है। गुरुग्राम को पूरी तरह हरा भरा बनाया जाएगा। करीब आधा दर्जन विभागों ने 11 लाख पौधे तैयार किए हैं। ये पौधे विभाग अपने स्तर के साथ साथ आम जनता के माध्यम से भी लगवाएंगे।
विज्ञापन

जिलावासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को गुरुजल परियोजना की डायरेक्टर शुभि केसरवानी ने सेक्टर-57 में पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ बादशाहपुर के एसडीएम हितेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे। केसरवानी ने कहा कि मानसून का समय पौधरोपण के लिए सबसे अनुकूल समय समझा जाता है। पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण का स्तर हम सभी के लिए चिंता का विषय है। इस कारण जरूरी है कि हम पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह उसकी देखभाल एक शिशु की भांति करें। कई बार अधिक गर्मी के कारण पौधे सूख जाते हैं, इस लिए जरूरी है कि लोग पौधरोपण करने उपरांत उसका रखरखाव करें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार जिले को हरा भरा बनाने के लिए वन विभाग ने सात लाख पौधे तैयार किए हैं। इन सात लाख पौधों में से साढ़े पांच लाख पौधे आरडब्ल्यूए, एनजीओ, पंचायतों आदि के माध्यम से लगाए जाएंगे। इसके अलावा डेढ़ लाख पौधे वन विभाग अपने स्तर पर लगाएगा। जीएमडीए, नगर निगम आदि विभाग ने भी करीब चार लाख पौधे तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed