फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The doctor who threatened to frame someone in a false case of fraud and rape has been arrested.

Gurugram News: ठगी और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The doctor who threatened to frame someone in a false case of fraud and rape has been arrested.
स्वास्थ्य विभाग का उपनिदेशक बनकर दी थी धमकी
विज्ञापन


आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर केस बंद कराने के नाम पर मांगी थी लाखों रुपये की फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाने की पुलिस ने ठगी करने व बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी डॉक्टर को 11 जनवरी को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को स्वास्थ्य विभाग में उपनिदेशक बताकर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के मनुवास निवासी कृष्ण कुमार जैलदार (42) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सरकारी एमबीबीएस डॉक्टर है और वर्तमान में सस्पेंड चल रहा है। आरोपी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह पंचकूला व गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में तैनात रह चुका है। मामले में शिकायतकर्ता से कृष्ण कुमार जैलदार (आरोपी) का रुपयों का लेन-देन था। शिकायतकर्ता के रुपये वापस न देने व रुपये वसूलने के इरादे से कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की साजिश रची। योजना के अनुसार 24 अक्तूबर 2025 को उसकी पत्नी ने सेक्टर-51 महिला थाना में झूठी शिकायत दी, ताकि शिकायत बंद कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से मोटी रकम ऐंठी जा सके और उससे लिए हुए रुपये भी वापस न देने पड़े।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार जैलदार को सोमवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed