फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The doctor, angry at the patient who came for treatment, had to apologize publicly

Gurugram News: इलाज कराने आए मरीज पर झल्लाए डॉक्टर को मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी

Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The doctor, angry at the patient who came for treatment, had to apologize publicly
बीते माह महिला डाक्टर की बदतमीजी से परेशान मरीज ने की थी शिकायत
विज्ञापन

जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय डाक्टरों की कमेटी ने डाक्टर को पाया दोषी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की घटना आम है, लेकिन इस बार ऐसी घटना के बाद डॉक्टर को न सिर्फ शर्मिंदगी उठानी पड़ी, बल्कि सार्वजनिक रूप से दूसरे मरीजों के सामने एक मरीज से अपने दुर्व्यवहार की माफी भी मांगनी पड़ी। नागरिक अस्पताल का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल का है। बीते माह स्त्री रोग विभाग में तैनात एक महिला डॉक्टर मरीज पर इस कदर झल्ला उठी कि मरीज को सरकारी अस्पताल में इलाज कराना ही अपमान सा लगा। ऐसे में मरीज ने डॉक्टर की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। मरीज ने तब तक शिकायत जारी रखी, जब तक कि इस मामले में तीन सदस्य डॉक्टर की जांच कमेटी नहीं बैठ गई।
विज्ञापन

कमेटी ने इस मामले में दो बार सुनवाई की। दोनों ही बार मरीज ने शिकायत में दी गई अपनी टिप्पणी को ही जांच का आधार बनाने का आग्रह किया। इसके बाद जांच कमेटी ने सोमवार सुबह जांच कमेटी की यह रिपोर्ट प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयमाला को सौंपी। अपनी रिपोर्ट में तीन सदस्य डॉक्टर कमेटी ने आरोपी महिला डॉक्टर संतोष को दोषी ठहराया था। इसके बाद ना सिर्फ डॉक्टर ने लिखित में स्पष्टीकरण देते हुए अपने व्यवहार में संयम और सुधार की बात कही, बल्कि सार्वजनिक रूप से शिकायतकर्ता से माफी मांग कर शिकायत का निवारण किया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed