फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dilapidated parking lot of Sector-56 market will be improved.

Gurugram News: सेक्टर-56 मार्केट की बदहाल पार्किंग को सुधारा जाएगा

Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated parking lot of Sector-56 market will be improved.
धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-56 मार्केट परिसर की लंबे समय से बदहाल पड़ी पार्किंग और टूटे हुए रास्तों को अब सुधारा जाएगा। नगर निगम की ओर से यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्केट के दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़ी पार्किंग के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह टूटी सतह, उड़ती धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन रोजाना जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं।


मार्केट में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते वाहन चालक कहीं भी वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे अन्य लोगों को अपने वाहन निकालने में परेशानी होती है और कई बार लोगों के बीच नोकझोंक भी हो जाती है। बारिश के दौरान टूटी हुई जमीन पर कीचड़ हो जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। वहीं गर्मियों में उड़ती धूल दुकानों और मार्केट परिसर में फैल जाती हैं।
विज्ञापन




अब नगर निगम द्वारा पार्किंग परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के तहत पार्किंग परिसर को सीमेंट, क्रशर, रोड़ी-बजरी से पक्का बनाया जाएगा ताकि पार्किंग व्यवस्थित हो सके और सफाई व्यवस्था भी बेहतर बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सेक्टर-56 मार्केट की बदहाली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम द्वारा अब इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। पूरे पार्किंग परिसर को पक्का बनाया जाएगा ताकि धूल-मिट्टी की समस्या खत्म हो सके। वाहनों को एक व्यवस्थित लाइन में पार्क किया जा सकेगा। इस परियोजना को पूरा होने में करीब एक महीने का समय लगेगा।
- सोनिया यादव, पार्षद, वार्ड-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed