फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The department is sending notices, while the earnings are reaching the encroachers.

Gurugram News: विभाग भेज रहा नोटिस, कब्जाधारियों के पास पहुंच रही कमाई

Wed, 07 Oct 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The department is sending notices, while the earnings are reaching the encroachers.
कई नोटिस के बाद भी सर्विस रोड किनारे दुकानें, वर्कशॉप और ढाबे अब भी संचालित
विज्ञापन

21 एकड़ जमीन पर कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। रामपुरा के पास हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की करीब 21 एकड़ सरकारी जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण बना हुआ है। विभाग की ओर से कई बार कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के लिए कई नोटिस भेजे जा चुके हैं लेकिन फिर भी वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इनसे कब्जाधारियों के हिस्से में लाखों की कमाई पहुंच रही है।

अधिकारियों ने बताया सर्विस रोड के किनारे एचएसआईआईडीसी की जमीन पर महिंद्रा वर्कशॉप, ढाबे और दुकानें संचालित हो रही हैं। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही हैं। इससे कब्जाधारियों को हर महीने लाखों रुपये की कमाई हो रही है।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले एचएसआईआईडीसी की ओर से अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इससे पहले भी विभाग की ओर से इस क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद कई कब्जाधारियों ने अभी तक जमीन खाली नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस भी दिए गए थे, इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई है। विभाग एक बार फिर से जमीन खाली करने का नोटिस भेजेगा। इसके बाद भी सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed