{"_id":"67a3af94bff157db4f0ab176","slug":"the-debris-will-be-removed-and-the-flowers-will-bloom-a-flower-market-will-be-built-in-sector-52-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-50141-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मलबा हटेगा महकेंगे फूल ...सेक्टर 52 में बनेगी फूलों की मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मलबा हटेगा महकेंगे फूल ...सेक्टर 52 में बनेगी फूलों की मंडी
विज्ञापन
फूल के कारोबार से जुटे लोगों में खुशी, किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन,
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जहां आज मलबा है, कल वहां फूल महकेंगे। सेक्टर 52 में 8.26 एकड़ की जमीन पर फूल मंडी बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। हालांकि, यह बात नई नहीं है। वर्ष 2019 में भी ऐसी एक घोषणा हुई थी। तब से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब मुख्यमंत्री की इस घोषणा से किसानों, फूल व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी है।
फूलों से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि इससे फूलों की लागत कम होगी। आजादपुर, गाजीपुर मंडी से फूल नहीं लाने होंगे। फर्रुखनगर और पटौदी आदि जगहों पर फूलों की खेती करने वालों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गुरुग्राम में सजावट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फूल कोलकाता, बेंगलूरु, चेन्नई, पुणे और थाईलैंड से मंगाए जाते हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पास में होने से फूलों की ताजगी ज्यादा देर तक बने रहने के साथ लागत में भी कमी आएगी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह जगह शहर की प्राइम लोकेशन है। यहां पर्यटन स्थल या मनोरंजन स्थल, वाटर बॉडी आदि बनाई जानी चाहिए। साथ ही, रिहायशी कॉलोनियां यहां हैं।
-- --
साफ होगा पूरा इलाका
सेक्टर 52 में जिस साइट पर फूल मंडी बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है, वहां मलबा डंप किया गया था। उसकी सफाई का काम नगर निगम कर रहा है। जल्द ही पूरा इलाका साफ हो जाएगा। मलबा और गंदगी हटाने का काम नगर निगम का है। फूल मंडी की जिम्मेदारी बागवानी विभाग की होगी। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त
विज्ञापन
-- --
लोगों ने कहा
नगर निगम ने आरडी सिटी के ठीक सामने के खाली प्लॉट में जमा कचरा और मलबा को हटाना शुरू किया है। यहां फूल मंडी की जगह पर्यटन स्थल या वॉटर बॉडी बनाया जाए तो निवासियों के लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। फूल मंडी से गंदगी फैलेगी। ट्रैफिक की समस्या होगी। - चैताली मढ़ोत्रा, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि आरडी सिटी सेक्टर 52
गुरुग्राम में फूलों की मांग बहुत ज्यादा है। गुरुग्राम में मंडी होने से फूलों की लागत काफी कम हो जाएगी। कुछ गेंदा, गुलदाउदी, देशी गुलाब आदि स्थानीय किसानों से भी लिया जाता है, जो पहले गाजीपुर मंडी जाते हैं। फूलमंडी बनने से फूल उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा। - सार्थक सैनी, फ्लोरिस्ट
यह एक अच्छी पहल है। गुरुग्राम में फूलों की खेती करने वाले किसानों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा। जो अभी फूल नहीं उगाते हैं, उनकी भी खेती के लिए प्रोत्साहित होंगे। सरकार को जैविक कृषि के माध्यम से फूलोें की खेती को प्रोत्साहित करना चाहिए। - मानस अरविंद, संस्थापक गुरुग्राम ऑरगेनिक फार्मर मार्केट