{"_id":"68696e63e0eb7b70040fe3a3","slug":"the-data-of-the-seniority-list-of-headmasters-will-be-verified-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61575-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यध्यापकों की वरिष्ठता सूची का डाटा होगा सत्यापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यध्यापकों की वरिष्ठता सूची का डाटा होगा सत्यापित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि एक जुलाई को जारी अनुमानित वरिष्ठता सूची का डाटा सत्यापित करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो 21 जुलाई तक भेजें।
यदि किसी मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक का नाम सूची में शामिल नहीं है या कोई जानकारी गलत दर्ज की गई है, तो संबंधित जिला स्तर से पूर्ण डाटा और प्रमाण के साथ तुरंत निदेशालय को सूचित किया जाए ताकि सुधार किया जा सके।
इसके अलावा सभी जिलों से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र के समस्त मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि यदि कोई आपत्ति हो तो समय पर विभाग को भेजी जाए। अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और इस संबंध में किसी प्रकार की जवाबदेही विभाग की नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त सभी स्कूल मुख्याध्यापक को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय से संबंधित जानकारी तीन दिन के भीतर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें ताकि अंतिम वरिष्ठता सूची समय पर तैयार की जा सके। यह भी उल्लेख किया गया है कि यह सूची विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।