फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The darkness in the parks will end, the administration is busy repairing the lights found out in the survey.

Gurugram News: पार्कों का अंधेरा होगा खत्म, सर्वे में बंद मिली लाइटों को ठीक करने में जुटा प्रशासन

Sun, 30 Nov 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
The darkness in the parks will end, the administration is busy repairing the lights found out in the survey.
पार्क का हुआ सर्वे, ज्यादातर लाइटें हैं खराब, 1500 लाइट लगाने की योजना
विज्ञापन

36 अलग-अलग वार्ड के पार्क के सर्वे में बंद मिली लाइटें


मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम के चारों जोन के 1400 पार्क में लाइट खराब हैं। इस बात का खुलासा नगर निगम के सदन में पार्षदों की ओर से उठाई गई मांग के बाद हुए सर्वे में हुआ। कागज में नगर निगम क्षेत्र में सवा लाख लाइट हैं। इसमें से कुछ लाइटें पार्कों में लगी हैं। सर्वे में लाइटें खराब पाई गई हैं। नगर निगम की ओर से इन लाइटों को ठीक कराया जा रहा है।
नगर निगम के 36 वार्ड में लाइटों की मांग के बाद पहले चरण में इन पार्क को ठीक किया जा रहा है। नगर निगम 1500 लाइटें लगा रहा है। माना जा रहा है कि यह लाइट दिसंबर माह के अंत तक ठीक हो जाएंगी। लाइटें खराब होने के कारण लोग शाम होते ही पार्क से किनारा कर लेते थे। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र के पार्कों में लाइट की समस्या एक बड़ा मुद्दा बन गया था। पार्कों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों का वहां आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पार्कों में लाइटों की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम को शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। पार्कों में लाइट की समस्या के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शाम को पार्क में घूमने आने वाले लोगों को अंधेरे में चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, पार्कों में लाइट की समस्या के कारण अपराध भी बढ़ने की संभावना बनी रहती थी। नगर निगम की ओर से इसे अब ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर हाई मास्क से जग मग करने का चल रहा है काम
सर्वे के दौरान कुछ पार्क में हाई मास्क लाइटें भी खराब हैं। सर्वे में पाया गया है कि यहां पर इन लाइटों से भी स्थिति सामान्य नहीं हो रही है तो उस स्थान पर बड़ी लाइटें की संस्तुति की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि 80 प्रतिशत काम हो चुका है। 20 प्रतिशत काम जो रह रहा है। सर्वे के बाद उसे भी पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू और ओल्ड रेलवे रोड की 350 लाइटें बदलेंगी

नगर निगम की ओर से शीतला माता रोड की तरह से न्यू और ओल्ड रोड की लाइट बदलने का काम चल रहा है। इस रोड पर लगभग 350 लाइटों को लगाया जाना है, जिसका काम शुरू हो चुका है। इन लाइटों के चालू हो जाने के बाद 350 लाइटों को कई अन्य जगह लगाया जाएगा। पहले यह लाइट जलने लगेंगी। इसके बाद मांग के हिसाब से इन लाइटों को अलग-अलग जोन में लगाया जाएगा।

वर्जन

पार्क की लाइट का काम लगभग पूरा हो रहा है। 80 प्रतिशत लाइट ठीक हो चुकी हैं। दिसंबर के अंत तक पार्कों को पूरी तरह से जगमग किया जाएगा। - सचिन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed