फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Damdama team triumphed in folk dance and role-play.

Gurugram News: दमदमा की टीम ने फोक डांस और रोल प्ले में मारी बाजी

Wed, 02 Sep 2026 04:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
The Damdama team triumphed in folk dance and role-play.
- ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, अब जिला स्तर पर करेगी सोहना का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीएमईईई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादशाहपुर, सोहना में बुधवार को सोहना ब्लॉक स्तरीय नेशनल रोल प्ले एंड फोक डांस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर प्रथम रहे कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व तथा सीनियर प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने फोक डांस और रोल प्ले के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमदमा, सोहना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ दमदमा स्कूल की टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोहना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में डॉ. स्नेह मान, अरुण कुमार राघव, राम किशन वत्स, प्रेमो देवी, आनंद बाला, बीनू और डॉ. योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed