फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The criminal was shot in the leg during a police encounter.

Gurugram News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

Fri, 06 Feb 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The criminal was shot in the leg during a police encounter.
नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में चोरी की 10 वारदातों को दे चुका था अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश और पुलिस की बुधवार देर रात को सोहना के रायपुर में मुठभेड़ हो गई। बदमाश की तरफ से गोली चलाए जाने पर पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।
बदमाश को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसको गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डीग के थलचाना गांव निवासी राशिद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में चोरी की 10 वारदातों को अंजाम दे चुका है। अपराध शाखा सोहना के इंचार्ज उपनिरीक्षक विनय को बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा राशिद हथियार के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल से सोहन में मौजूद है। उन्होंने सूचना के आधार पर सोहना में रायपुर गांव के पास नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेर लिया तो उसने मोटरसाइकिल को सोहना-अलवर रोड पर ले गया। पुलिस ने युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल का असंतुलित होकर सड़क पर गई। गिरने के बाद पुलिस से बचने के लिए भागते हुए आरोपी ने दो गोली पुलिस टीम पर चलाई। एक गोली पुलिस की गाड़ी के बंपर पर लगी और दूसरी गोली उप-निरीक्षक विनय के पास से गुजर गई। वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल और कारतूस के चार खोल बरामद किए है। पुलिस टीम पर गोली चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि उपचार के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed