फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The craze for commerce has increased in colleges, with applications for B.Com and management courses exceeding the number of seats.

Gurugram News: कॉलेजों में बढ़ा कॉमर्स का क्रेज, बीकॉम और मैनेजमेंट कोर्सों में सीटों से कई गुना आवेदन

Sun, 24 May 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
The craze for commerce has increased in colleges, with applications for B.Com and management courses exceeding the number of seats.
-छात्र बैंकिंग, अकाउंट्स, फाइनेंस और मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने को दे रहे हैं प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र के लिए शहर के कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बार विद्यार्थियों का रुझान सबसे ज्यादा कॉमर्स और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्सों की ओर देखने को मिल रहा है। बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए और फाइनेंस आधारित पाठ्यक्रमों में सीटों से कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हर साल कॉमर्स कोर्सों की मांग बढ़ रही है, लेकिन इस बार छात्रों का रुझान पहले से अधिक है। खासकर गुरुग्राम जैसे कॉर्पोरेट हब में छात्र बैंकिंग, अकाउंट्स, फाइनेंस और मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि कॉमर्स से जुड़े कोर्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। सेक्टर-9 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि बीबीए और बीकॉम कोर्सों में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। छात्रों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस बार कई कॉलेजों में सीटें भी बढ़ाई गई हैं ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिल सके।
विज्ञापन


शिक्षाविदों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में कॉमर्स स्ट्रीम केवल पारंपरिक पढ़ाई तक सीमित नहीं रही है। अब इस क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी, बैंकिंग, कॉर्पोरेट फाइनेंस, डिजिटल बिजनेस और मैनेजमेंट जैसे कई करियर विकल्प खुल चुके हैं। यही कारण है कि छात्र साइंस और आर्ट्स की तुलना में कॉमर्स को तेजी से अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों का मानना है कि आवेदन संख्या बढ़ने से लोकप्रिय कॉमर्स कोर्सों की मेरिट भी ऊंची जा सकती है। आने वाले दिनों में आवेदन और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed