{"_id":"68ee9a70b28935324d012b34","slug":"the-construction-site-will-be-covered-and-water-will-be-sprinkled-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69787-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ढंके जाएंगे निर्माण स्थल, पानी का होगा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ढंके जाएंगे निर्माण स्थल, पानी का होगा छिड़काव
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार जाने पर ग्रैप-1 लागू कर सख्ती बढ़ा दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदूषण का स्तर बढ़ाने वाले कारणों को दूर करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। निर्माण स्थलों को ढंकने के साथ ही पानी का लगातार छिड़काव करने के लिए कहा गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार जाने पर ग्रैप-1 लागू कर सख्ती बढ़ा दी गई है।खासकर रात के समय और तड़के प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बारिश के बावजूद बोर्ड ने ग्रैप के प्रोटोकॉल के अनुसार विभागों को एहतियात बरतने के लिए कह दिया है।
अधिकारियों का मानना है कि सर्दी के मौसम में खासतौर पर दशहरे से दिवाली के आसपास शहर की हवा में प्रदूषण के कणों की मात्रा बढ़ जाती है। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत और अस्थमा रोगियों के साथ लंबी चलने वाली खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगता है। कुछ लोगों को आंखों में जलन जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह धूल उड़ाना, कूड़ा जलाना और अव्यवस्थित निर्माण से होने वाला प्रदूषण है। सर्द मौसम में मिक्सिंग हाइट नीचे आ जाने से प्रदूषणकारी तत्व ज्यादा परेशान करते हैं, जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है। एक्यूआई को सुधारने के लिए ग्रैप लागू किया गया है।
इन कार्यों पर रोक
चरण 1 (एक्यूआई 201-300) : इसमें कचरा जलाने पर प्रतिबंध, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण उपाय, और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध शामिल हैं। चरण 2 (एक्यूआई 301-400) : इसमें डीजल जनरेटर के उपयोग पर प्रतिबंध, निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी, और सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
इन चीजों का रखें ध्यान
-वाहनों के इंजन को ठीक से ट्यून करके रखें।
-वाहनों के टायर का उचित दबाव बनाए रखें।
-वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र साथ रखें।
-लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें।
रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंडी हवा नीचे बैठ जाती है, जिससे प्रदूषक भी नीचे जम जाते हैं। दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक्यूआई 200 पार होने से सांस संबंधी समस्या बढ़ने लगती हैं।
-डाॅ मंजीत, कृषि मौसम विशेषज्ञ केंद्र