{"_id":"688632073be306262202b11d","slug":"the-condition-of-school-buildings-will-be-inspected-report-sought-by-july-30-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63291-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विद्यालय भवनों की स्थिति का होगा निरीक्षण, 30 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विद्यालय भवनों की स्थिति का होगा निरीक्षण, 30 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने भेजा निर्देश, मरम्मत और साफ सफाई पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। विद्यालय भवनों की सुरक्षा, स्वच्छता को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए अपने-अपने स्कूल भवनों की स्थिति की गहन जांच कर तीन दिन के भीतर यानि 30 जुलाई तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश सभी प्राचार्यों, मुख्याध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों को भेजा गया है।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालय भवन पूरी तरह सुरक्षित, साफ-सुथरे और छात्रों व स्टाफ के उपयोग के लिए उपयुक्त होने चाहिए। भवन की छत, दीवार, फर्श, सीलिंग, शौचालय, पेयजल, बिजली व्यवस्था, फर्नीचर व अन्य ढांचागत सुविधाएं जांच के दायरे में रहेंगी।
इसके साथ ही जिन स्कूलों में किसी हिस्से की हालत बेहद खराब है उन्हेंं जर्जर घोषित करते हुए तुरंत बंद किया जाए और चेतावनी बोर्ड भी लगाया जाए। साथ ही, भवन की साफ-सफाई, पानी की टंकियों की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था भी रिपोर्ट में दर्शानी होगी।