{"_id":"69d27aa024a74d158f05da34","slug":"the-condition-of-roads-in-tigra-village-is-deplorable-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84064-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तिगरा गांव में सड़कों की हालत बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तिगरा गांव में सड़कों की हालत बदहाल
विज्ञापन
भारी वाहनों और जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। तिगरा गांव में सड़कों की स्थिति नारकीय बनी हुई है। यहां की मुख्य सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। रोजाना सैकड़ों वाहनों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी और सड़कों की मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
हाल ही में हुई बरसात ने इस समस्या को और अधिक गंभीर बना दिया है। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है, जो कई दिनों तक नहीं सूखता। जलभराव के कारण सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीर अक्सर चोटिल हो रहे हैं। यह समस्या न केवल यातायात को प्रभावित कर रही है, बल्कि मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी वेदप्रकाश भाटी और कवल सपरा ने बताया कि इस बदहाली का एक बड़ा कारण आसपास चल रहा निर्माण कार्य है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री लेकर गुजरने वाले भारी ट्रकों के कारण सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। भारी वाहनों का वजन सड़कों की क्षमता से अधिक है। वहीं बरसात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर हफ्तों तक जमा रहता है, जिससे यहां से गुजरना किसी जंग जीतने से कम नहीं है।