{"_id":"6ac7859f60fb3a32390c9a0d","slug":"the-condition-of-100-dilapidated-roads-will-change-in-the-next-30-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103603-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अगले 30 दिन में बदलेगी 100 खराब सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अगले 30 दिन में बदलेगी 100 खराब सड़कों की सूरत
विज्ञापन
खराब सड़को को बेहतर करने के लिए अधिकारियों की बैठक। वि
हर सड़क पर लगेगा क्यूआर कोड बोर्ड, एक क्लिक पर दिखेगा काम और जिम्मेदार अधिकारी का ब्योरा
- 7 नवंबर तक रिकॉर्पेटिंग से लेकर फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और लेन मार्किंग तक का काम पूरा करने का लक्ष्य
नंबर गेम - 30 डेज चैलेंज शुरू
नंबर गेम 02 - 24 घंटे चैलेंज भी शुरू होगा
नंबर गेम 03 - 24 से 72 घंटे में होगी शिकायतों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की बदहाल सड़कों और नागरिक सुविधाओं को लेकर अब सिर्फ पैचवर्क से काम नहीं चलेगा। जिले में 30 डेज चैलेंज के तहत अगले 30 दिन में 100 खराब सड़कों की सूरत बदलने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने बृहस्पतिवार को जीएमडीए, एमसीजी और एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित सड़कों को केवल गड्ढामुक्त करने के बजाय उनका एंड-टू-एंड विकास किया जाए।
कम से कम 500 मीटर लंबी सड़कों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। इन पर प्रॉपर रिकॉर्पेटिंग, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, लेन मार्किंग, साइनेज और सौंदर्यीकरण का काम होगा। साथ ही सड़कों को अतिक्रमण और कचरे से भी मुक्त कराया जाएगा। तीनों एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम पूरा करने के लिए 7 नवंबर की समयसीमा दी गई है।
सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं रहेगा सुधार
अब सड़क सुधार का काम सिर्फ सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रत्येक चिन्हित सड़क पर सूचना बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करते ही नागरिकों को सड़क पर चल रहे कार्य, संबंधित विभाग, जिम्मेदार अधिकारी, काम शुरू होने और पूरा होने की तारीख की जानकारी मिल सकेगी। इससे सड़क निर्माण की प्रगति पर सीधे नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
गड्ढे से सीवर तक, शिकायत का समय तय
सड़क सुधार के साथ शहर की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे चैलेंज भी शुरू करने की तैयारी है। बड़े कचरा स्थल, सड़क के गड्ढे, सीवर ओवरफ्लो, खराब स्ट्रीट लाइट और पेड़ों की छंटाई जैसी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी। शिकायत की प्रकृति के अनुसार संबंधित विभाग को 24, 48 या 72 घंटे में समाधान करना होगा। खास बात यह है कि शिकायत के साथ फोटो और लोकेशन भी अपलोड की जा सकेगी। शिकायतकर्ता के लिए नाम और मोबाइल नंबर देना वैकल्पिक रखा जाएगा।
लापरवाही पर कर्मचारी की जेब से जाएगा पैसा
शिकायत के समाधान में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी से वसूली कर शिकायतकर्ता को पांच हजार रुपये देने का प्रावधान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही तय करने की कोशिश की गई है।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगेगा जुर्माना
गुरुग्राम की 10 प्रमुख सड़कों को आइकॉनिक रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों पर बेहतर व्यवस्था के साथ सार्वजनिक सुविधाओं पर भी जोर रहेगा। स्मोकिंग जोन और नो-स्मोकिंग जोन निर्धारित किए जाएंगे। नो-स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए विशेष टीमें तैनात होंगी। टीमें बॉडी कैमरा से लैस रहेंगी और जुर्माना ऑनलाइन वसूला जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और च्यूइंग गम फेंकने पर भी जुर्माने की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर नियम और जुर्माने की जानकारी वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
500 मीटर की जिम्मेदारी अब स्थानीय लोगों की भी
हमारा 500 मीटर एरिया अभियान के तहत आरडब्ल्यूए, स्कूल और मार्केट एसोसिएशन समेत स्थानीय संगठनों को जोड़ा जाएगा। प्रत्येक संस्था अपने आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में भागीदारी करेगी।
हर शनिवार खुलेगा काम का रिपोर्ट कार्ड
गुरुग्राम में पहली बार सड़क, सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़े काम की प्रगति को सार्वजनिक करने पर भी जोर दिया गया है। जीएमडीए, एमसीजी और एचएसवीपी को साप्ताहिक स्कोर कार्ड तैयार करना होगा। प्रत्येक शनिवार इसे संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर के साथ समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाएगा अर्थात अब सड़क सुधरी या नहीं, गड्ढा भरा या नहीं और शिकायत का समाधान हुआ या नहीं इसका हिसाब जनता के सामने रखने की तैयारी है।