Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The compulsion to cover a journey of minutes in hours

Gurugram News: मिनटों का सफर घंटों में करने की मजबूरी

Sat, 06 Sep 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The compulsion to cover a journey of minutes in hours
डीएक्सपी से शहर को जोड़ने वाली सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्डे रोक रहे रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर को द्वारका एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाली सड़कों के गड्डों ने स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने बताया एक्सप्रेस वे और टनल की मदद से 25 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं, लेकिन रेलवे रोड से सेक्टर चार- सात और नौ से होते हुए एक्सप्रेस वे तक दो से तीन किमी का रास्ता तय करने में घंटों लग जाते हैं। यही हाल रेलवे रोड से वाया दौलताबाद पुल द्वारका एक्सप्रेस वे तक का भी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बहुत सारे गड्ढे हैं। सड़क बहुत संकरी हैं और बारिश के पानी का ढलान हाईवे से दौलताबाद की ओर होने के कारण पानी सड़क पर आ जाता है। दौलताबाद फ्लाईओवर और पूरी सड़क पर रोजाना जाम लग रहा है। धनवापुर अंडरपास में बारिश का पानी जमा हो जाता है। धनवापुर की ओर सड़क बनने के कारण रास्ता बंद है। ऐसे में पुराने शहर से द्वारका एक्सप्रेस वे का आसान रास्ता बहुत छोटा मगर बहुत कठिन है। दौलताबाद के उद्यमी हरीश गुप्ता ने बताया कि इसमें विभागों का विवाद भी मुख्य कारण है। सड़क जीएमडीए की है, सीवेज लाइन नगर निगम की है। बीच में बिजली निगम का पोल है। हाईवे से पूरा पानी दौलताबाद की ओर आ जाता है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि जाम लगना स्वाभाविक है। दौलताबाद उद्योग संघ के अध्यक्ष पवन जिंदल बताते हैं कि यहां जाम के कारण यहां के उद्योग जगत को बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन





वर्जन
पुराने शहर से द्वारका एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर बेहिसाब गड्ढे हैं। कुछ साल पहले जीएमडीए एक ड्रेनेज लाइन की योजना बनाकर चंडीगढ़ भेजी थी।जिससे जल भराव से मुक्ति मिलती लेकिन 20 करोड़ रुपये की इस योजना उच्चाधिकारियों को समझ में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज भारद्वाज, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर चार- सात


सेक्टर नौ में ईएसआई अस्पताल के पास से द्वारका एक्सप्रेस वे तक करीब 500 मीटर की सड़क पर बहुत ही खतरनाक गड्ढे हैं। कुछ समय पहले ही यह सड़क बनी थी मगर बारिश के पानी के कारण फिर से गड्ढे हो गए है। इसके कारण कई बार लोग एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंस जाते हैं।

- नरेश कटारिया, निगम पार्षद, वार्ड आठ

हरियाणा सरकार का काम केवल घोषणाओं का रह गया है। केंद्र सरकार की पहल पर द्वारका एक्सप्रेस वे और एयरपोर्ट टनल से राहें आसान कर दी है मगर हम हाई तक पहुंचने के जूझ रहे हैं। 10 साल पहले हीरो होंडा चौक से एक ओवर ब्रिज की योजना बनी थी, आज तक उसपर अमल नहीं हुआ।
- धर्म सागर, संरक्षक उर्वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed