{"_id":"6a2465a2c3dfea65260da3e9","slug":"the-company-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-metro-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90519-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो के आगे कूदकर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो के आगे कूदकर युवती ने दी जान
विज्ञापन
एमजी रोड स्टेशन पर शुक्रवार रात हुआ हादसा
-परिवार ने कोई शिकायत देने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर चलती मेट्रो के आगे कूदकर 22 साल की युवती ने जान दे दी। मृतका की पहचान दिल्ली के आयानगर में रहने वाली 22 साल की वर्षा के तौर पर हुई है। युवती गुरुग्राम में एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास ही एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया तो परिवार वाले गुरुग्राम आए। हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने माहौल शांत कराया व पुलिस को सूचना दी। मेट्रो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और परिवार ने भी इसे हादसा माना है। इस दौरान कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा भी प्रभावित रहीं।
एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर ये घटना शुक्रवार रात लगभग साढ़े 9 बजे की बताई गई है। गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाली साइड पर स्टेशन की ओर मेट्रो आई तो एक युवती अचानक चलती मेट्रो के आगे कूद गई। टक्कर लगने से वो गंभीर हालत में घायल हो गई और ट्रैक पर ही गिर गई। मेट्रो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मेट्रो स्टॉफ यहां आया और लोगों को शांत कर पीछे की ओर किया। सूचना पुलिस को दी गई तो मेट्रो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में ट्रैक से हटवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिवार ने भी मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज देखी है। उन्होंने कोई शिकायत या कार्रवाई कराने की बजाय इसे हादसा माना है। मामले में कोई सूसाइड नोट भी नहीं मिला है। शनिवार शाम शव का पोस्टमार्टम करा परिवार के हवाले कर दिया गया।