फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The colors of Chhau, Sambalpuri and Odissi dance

Gurugram News: छऊ, संबलपुरी और ओडिशी नृत्य का जमा रंग

Mon, 08 Sep 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
The colors of Chhau, Sambalpuri and Odissi dance
अपैरल हाउस में नृत्याभिनय संगठन ने आयोजित किया कला संगम महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम वासियों को ओडिशा के लोक नृत्यों छऊ और संबलपुरी की खूबसूरत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। मौका था अपैरल हाउस के ऑडिटोरियम में नृत्याभिनय संगठन की ओर से कला संगम महोत्सव चैप्टर तीन का। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को देर शाम किया गया।
कला संगम महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने किया। हिरणय मोहंती ने स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। संस्था की अध्यक्ष कविता मोहंती ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम कला के द्वारा देश की सेवा है। उनका संगठन 20 वर्षों से कला, नृत्य, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छऊ नृत्य शैली के माध्यम से संगीत और छायांकन के द्वारा बताया गया की ईसा पूर्व कलिंग प्रदेश एक संपन्न, शक्तिशाली और पूर्ण रूप से विकसित कला और संगीत से भरपूर प्रदेश था। महान सम्राट अशोक ने कलिंग पर चढ़ाई की और युद्ध में हजारों लोग मारे गए। इस नरसंहार से अशोक का हृदय विचलित हो गया और उसने महात्मा बुद्ध की शरण लेकर अहिंसा और प्रेम का संदेश पूरे विश्व में फैलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक चक्र की 24 लाइनों में छिपे संदेश को नृत्य और संगीत के द्वारा बड़े खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया। गुरु गंगाधर दास ने अपनी टीम के साथ संबलपुरी नृत्य और संगीत की प्रस्तुति पेश की। इससे पूरा हाॅल तालियों से गड़गड़ा उठा। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, आईएएस अधिकारी संजीव गड़कर, सत्यजीत मोहंती, पुष्कल उपाध्याय, जावेद अशरफ, गोकुल बिहारी पांड्या, निर्मल रथ, रितु पांड्या, नेहा अग्रवाल, सेवाश्री, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed