फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The climate of the city deteriorated with the drop in temperature

तापमान में गिरावट के साथ ही खराब हुई शहर की आबोहवा

Wed, 13 Jan 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The climate of the city deteriorated with the drop in temperature
गुरुग्राम। दिन-रात चल रही शीतलहर के बीच बुधवार को मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड रही, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से शाम तक ठंड एक जैसी बनी रही। वहीं, कड़ाके की ठंड में नौकरीपेशा लोगों व कामगारों को सुबह के समय खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान में गिरावट के साथ ही शहर की आबोहवा भी अब प्रदूषित हो चली है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक दिन पहले के मुकाबले 63 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद समग्र एक्यूआई बढ़कर 276 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही बारिश के कारण शहर में प्रदूषण सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था और एक्यूआई कम होकर 65 पर आ गया था लेकिन अब फिर से हालात खराब हो गए हैं। यह स्थिति तब हैं जब मंगलवार देर रात से ही तेज हवाएं चल रही थीं। दिन ढलने के बाद हवाओं की गति और तेज हो जाती है। शाम 6 बजे विकास सदन में एक्यूआई 331 था जबकि ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 323 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-51 में एक्यूआई 347 पर पहुंच गया। दिन में सुबह 11 बजे के बाद अच्छी धूप खिलने के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह के समय तो कोहरा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed