{"_id":"6a8eecc4baa86185e40500ce","slug":"the-civil-hospitals-icu-will-become-high-tech-within-six-months-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99024-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह महीने में हाईटेक बनेगा नागरिक अस्पताल का आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह महीने में हाईटेक बनेगा नागरिक अस्पताल का आईसीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचवीएसी, एसी, ऑनलाइन यूपीएस और मेडिकल गैस पाइपलाइन में होगा बदलाव
नंबर गेम- 68.50 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की आईसीयू सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा। इसके लिए 68.50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। कार्य पूरा करने के लिए छह माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
प्रस्तावित कार्य के तहत आईसीयू में एचवीएसी सिस्टम (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडिशनिंग) स्प्लिट टाइप एयर कंडीशनर तथा ऑनलाइन यूपीएस की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल गैस पाइपलाइन से जुड़े मौजूदा कार्यों को हटाने और दोबारा स्थापित करने का काम भी किया जाएगा। आईसीयू में आवश्यक विद्युत और एयर कंडिशनिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, आईसीयू में तापमान नियंत्रण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मरीजों के उपचार के लिए महत्वपूर्ण है। एचवीएसी और एयर कंडिशनिंग व्यवस्था में सुधार से आईसीयू का वातावरण बेहतर होगा। वहीं, ऑनलाइन यूपीएस से महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्य पूरा होने के बाद सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की आईसीयू सुविधा में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अस्पताल में आईसीयू सुविधा को बेहतर किया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। शहर में एक ही जिला नागरिक अस्पताल है और उसमें रोज दो हजार से अधिक की ओपीडी रहती है। ऐसे में हेल्थ विभाग अस्पताल के आईसीयू वार्ड को बेहतर करने की दिशा में कदम उठा रहा है। -नवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग