फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city's main market grapples with the problem of encroachment

Gurugram News: अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा शहर का मुख्य बाजार

Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The city's main market grapples with the problem of encroachment
-रास्ते हुए संकरे, हर रोज लग रहा है लंबा जाम, समस्या से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर का मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क किनारे अवैध कब्जे की वजह से सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। हर रोज शहर के हालात इतने खराब हो जाते है कि लोगों को घंटो जाम में फंसे रहना पड़ता है।
शहरवासियों का कहना है कि पुराने दिल्ली-अलवर रोड पर नूंह का मुख्य बाजार है और गांधी पार्क से लेकर वाईएमडी कॉलेज के बीच करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दुकानादारों का अवैध कब्जा व रेहड़ी-ठेले का खड़ा होना तथा लोगों का मनमाने तरीके से गाड़ियां खड़ी कर देना अतिक्रमण का मुख्य कारण है। अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद के दौरान लोगों का आरोप है कि शहर के दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर ठे़ले खड़े करने के बदले मासिक राशि वसूलते है और इस वसूली का कुछ हिस्सा नगर परिषद को भी दिया जाता है। जिसकी वजह से दुकानदारों के हौंसले बुलंद रहते है और वे आधी सड़क को दुकान के सामन से घेर लेते हैं।
विज्ञापन

लोगों को कहना है कि कुछ समय पहले तत्कालीन एसडीएम अंकिता पुंवार द्वारा चलाए गए ’अतिक्रमण हटाओ अभियान‘ के दौरान शहर में लगातार अतिक्रमण पर एक्शन लिया गया था, जिसका सकारात्मक असर भी शहर में देखने को मिला था। लेकिन अब फिर से शहर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------

मुख्य मार्ग के बीच में रेहड़ी-ठेलों की वजह से सुबह और शाम के समय बाजार के हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। कई बार लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
- इमरान खान।
-------------------------------------
अतिक्रमण के मुख्य कारण रेहड़ी-ठेले है। प्रशासन द्वारा रेहड़ी-ठेलों के लिए कोई निश्चित स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। यदि प्रशासन इनके लिए उचित स्थान तय कर दे तो उनकी आजीविका भी प्रभावित नहीं होगी।
-सलमुद्दीन।
------------------------------------
रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को जल्द अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
- अरशद
---------------------------------------
कुछ समय पहले शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन ने ध्यान दिया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। लेकिन जैसे ही प्रशासन निष्क्रिय हुआ, समस्या दोगुनी गति से बढ़ गई।
- असगर

----------------------------------------
यह गंभीर समस्या है, इस पर जल्द संज्ञान लेते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटते हुए नियमित अभियान चलाया जाएगा।
- अखिल पिलानी, उपायुक्त नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed