फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city's AQI was recorded at 241.

Gurugram News: शहर का एक्यूआई 241 दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The city's AQI was recorded at 241.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बारिश के बाद गुरुग्राम की हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 241 दर्ज किया गया है। यह स्तर खराब श्रेणी में माना जाता है। वहीं मानेसर में एक्यूआई 187 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।




बारिश के चलते पहले हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ गए थे, जिससे लोगों को स्वच्छ हवा का एहसास हुआ था। हालांकि मौसम साफ होते ही प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन अब नमी और ठंडक बढ़ने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed