फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city will get the gift of 37 projects worth Rs 268 crore today.

Gurugram News: शहर को आज मिलेगी 268 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात

Thu, 11 Jul 2024 05:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
The city will get the gift of 37 projects worth Rs 268 crore today.
मुख्यमंत्री गुरुग्राम में करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विकसित भारत की संकल्प यात्रा में हरियाणा सरकार विकासोन्मुखी नीतियों को लागू करने में जुटी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह बृहस्पतिवार को जिले के मानेसर उपमंडल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले से जुड़ी 268 करोड़ 93 लाख की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। डीसी निशांत कुमार यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक गर्ग भी मौजूद रहे।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने परियोजनाओं विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मानेसर में शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू-मालिकों को स्वामित्व पत्र वितरण एवं मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र परिवारों के राज्यस्तरीय रजिस्ट्री वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह जिले को 255 करोड़ 17 लाख की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ साथ विकसित गुरुग्राम की दिशा में पूर्ण हो चुकी 13 करोड़ 76 लाख की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 7.5 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण, आईएमटी मानेसर से पटौदी रोड तक 6 लेन सुदृढ़ीकरण और अपग्रेडेशन, चंदू बुढ़ेरा में डब्ल्यूटीपी 100 एमएलडी यूनिट-वी का निर्माण। गुरुग्राम के सेक्टर 16 पार्ट-1 में बूस्टिंग स्टेशन का अपग्रेडेशन
विज्ञापन


सेक्टर-58 से 76 तक सीवरेज सिस्टम को चालू करने के लिए एसटीपी बेहरामपुर, गुरुग्राम तक बैलेंस मास्टर सीवर लाइन उपलब्ध कराना और बिछाना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजना में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर व हरियाणा राज्य एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की पटौदी व सोहना ब्लॉक की विभिन्न सड़क परियोजनाएं शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed