फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city resonated with the shouts of Jai Shri Ram

जय श्री राम के जयघोषों से गुंजायमान हुआ शहर

Sat, 30 Jan 2021 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
The city resonated with the shouts of Jai Shri Ram
शोभायात्रा के दौरान भजनों पर झूमती हुई महिलाएं। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जय श्री राम के जयघोषों से शनिवार को साइबर सिटी गुंजायमान हुई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राम दरबार, बाल्मीकि, शबरी की भव्य झांकियों को शामिल किया गया। इसमें नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु राममय होते नजर आए। इस शोभायात्रा में निहंगियों ने अपनी आकर्षक कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्र सेविका समिति की सदस्यों ने महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए भावमयी उत्साह व्यक्त किया। नागरिकों द्वारा इस शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर वृंदावन से ब्रह्मानंद आश्रम के अधिष्ठाता ब्रह्मचेतन महाराज पहुंचे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का शहर में भव्य स्वागत देखने को मिला है।
विज्ञापन

रामत्व में सब विराजमान हैं। राम हमारे श्रद्धेय हैं। सदर बाजार में बाल्मीकि वंशज सुमेर सिंह तंवर, सुशील सौदा का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। शोभायात्रा में संत रविदास महासभा के प्रधान लाजपत राय, दुर्गा रामलीला कमेटी के निर्देशक अशोक सौदा, चेयरमैन बनवारीलाल सुशील सौदा, शोभायात्रा प्रमुख डॉ. अशोक दिवाकर, निधि अभियान गुरुग्राम प्रमुख अजीत यादव, सह प्रमुख संजीव सैनी, प्रमुख समाज सेवी जगदीश ग्रोवर, सिख संगत अध्यक्ष हरजीत सिंह, सुमेर सिंह तंवर, गौ सेवा आयोग के सदस्य पूर्ण चंद लोहचब व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी से शुरू होगा निधि समर्पण अभियान
जिले में एक फरवरी से निधि समर्पण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत 1250 टीमें 5 हजार से ज्यादा घरों से संपर्क करेंगी। इस दौरान राममंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित किया जाएगा। निधि समर्पण का कार्यालय सिद्धेश्वर मंदिर में बनाया गया है।
जगह-जगह लगा जाम
शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। यह यात्रा पुराने रेलवे रोड प्रेम मंदिर से प्रारंभ होकर, सदर बाजार, डाकखाना चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, गौशाला मैदान, गुरुद्वारा रोड, सिधेश्वर मंदिर, सोहना चौक होती हुई प्रेम मंदिर पर समाप्त हुई। एडिशनल एचएचओ अब्दुल्ला खान ने बताया कि स्थिति को सामान्य बनाए रखने 60 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कूपन वितरित
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर में आश्रम संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज की अध्यक्षता में क्षेत्र के लोगों की एक बैठक हुई। इसमें अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण कूपन वितरित किए गए। 1 से 27 फरवरी तक घर-घर चलने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का प्रारंभ होने जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी हिंदू संगठनों ने कमर कस ली है। बैठक में तीन इकाई भोड़ाकला खंड, शेरपुर खंड व पटौदी नगर की टोलियों के सभी संयोजक, सह संयोजक, प्रमुख सह प्रमुख व समाज से अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed