फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The citizens of DLF Phase-3 will report the removal of illegal construction in 15 days only then relief will be given.

डीएलएफ फेज-3 के नागरिक 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने की रिपोर्ट देंगे तभी मिलेगी राहत

Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The citizens of DLF Phase-3 will report the removal of illegal construction in 15 days only then relief will be given.
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 यू ब्लाक के नागरिकों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आश्वासन पर ही डीटीपी ने सील खोलने का निर्णय लिया है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में नागरिकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अवैध निर्माण करके गलत किया है। वह शहर को सुंदर बनाएंगे और प्रदेश सरकार के नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इलाके के नागरिकों की एक कमेटी बनाई गई है। जो अवैध निर्माण को हटाएगी और उसकी 15 दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सौंपेगी। उसी के आधार पर डीटीपी की ओर से औचक निरीक्षण कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कंट्री एवं टाउन प्लानर विभाग के डीटीपी आरएस वाट ने कहा कि इस क्षेत्र में अवैध निर्माण के कारण यू ब्लाक में स्थिति खराब हो गई है। इसलिए अवैध निर्माण ध्वस्त करने होंगे। नियमों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की मंशा है कि गुरुग्राम शहर स्मार्ट हो। प्लानिंग के अंतर्गत इलाके में निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नागरिकों ने आजीविका तथा क्षेत्रीय लोगों की जरूरत के अनुसार निर्माण में बदलाव को अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया था। इस मामले में डीटीपी ने कहा कि नियमानुसार ही जरूरी वस्तुओं के लिए सुविधा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्वास बनाएंगे तो विश्वास पाएंगे। इस दौरान यू ब्लाक के करीब 200 नागरिक, एसएचओ सतेंद्र कुमार, जेई अंकुर तथा आकाश उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed