फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The child found dead in the bushes remains unidentified even after three days

Gurugram News: झाड़ियों में मृत मिले बच्चे की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं

Sun, 23 Nov 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The child found dead in the bushes remains unidentified even after three days
गुम हुए बच्चों की जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को उदयपुरी गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में मृत मिले बच्चे की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। मृत बच्चे के शरीर के हिस्से मिलने के मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस को बच्चे के शरीर के अन्य हिस्से भी अभी नहीं मिले हैं।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में गुम हुए बच्चों के बारे में गुरुग्राम, नूंह, पलवल, झज्जर, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ सहित आसपास के जिलों व क्षेत्र में जानकारी जुटाने में लगी है ताकि मृत बच्चे के बारे में कोई अहम सुराग मिल सके। अब तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चे की किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शरीर के हिस्सों को फेंक दिया गया। आशंका है कि इस हत्या का संबंध जादू-टोने से भी हो सकता है।
विज्ञापन

बच्चे के शरीर के हिस्से नूंह जिले की सीमा से गुरुग्राम सीमा के करीब 30-40 मीटर अंदर मिले थे। शव के दोनों हाथ और एक पैर गायब थे। पुलिस के अनुसार बच्चे के शरीर पर लगी चोटों से पता चलता है कि उसे कहीं दूसरी जगह मारा गया होगा और जांच में गुमराह करने के लिए शव को केएमपी एक्सप्रेसवे के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बिलासपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, अभी तक मृत बच्चे के मिले शरीर के हिस्सों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। संभावना है कि रविवार या सोमवार को बच्चे के शरीर के हिस्सों का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें मामले की गहनता से छानबीन में लगी हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। केएमपी एक्सप्रेसवे व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के थानों व क्षेत्र में किसी बच्चे के गुम होने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृत बच्चे की पहचान करने का प्रयास किए जा रहे हैं।
- सुखबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (पटौदी) गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed