फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The charioteer of culture organized Guru Samman

Gurugram News: संस्कृति के सारथी ने किया गुरु सम्मान का आयोजन

Sun, 14 Sep 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
The charioteer of culture organized Guru Samman
गुरुग्राम। संस्कृति के सारथी संगठन की ओर से रविवार को गुरु सम्मान और संस्कृति के सारथी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर, शिक्षाविद डॉ. अशोक दिवाकर, साहित्यकार धनीराम अग्रवाल और मुख्य वक्ता एयर वाइस मार्शल (सेवा निवृत) एलएन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को तौर पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान देकर संगठन ने समाज के लिए प्रेरणा का काम किया है। इस मौके पर 400 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा, समाजसेवा, संगीत,नाटक और कला संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. अशोक बत्रा, सुहासिनी रस्तोगी, डॉ. यशपाल यादव, मधुकांत, रणधीर राय, डिप्टी सीएमओ जेवी राजीवाल, जोगेंद्र सिंह, मोहिनी शर्मा, श्यामवीर चौहान और रघुबीर सिंह बोकन को संस्कृति के सारथी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद भीष्म भारद्वाज, डॉ. सुनील गुप्ता, सर्वेश सतीजा, कुलदीप कटारिया, राघवेंद्र सिंह, निश यादव देवेंद्र सिंह, विजय सिंह चौहान समेत कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed