फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The car was hit and damaged, the couple was beaten when they protested.

Faridabad News: कार में टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त, विरोध करने पर दंपती को पीटा

Mon, 04 Dec 2023 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The car was hit and damaged, the couple was beaten when they protested.
घर के सामने खड़ी कार में तेज रफ्तार कार चालक ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी में एक तेज रफ्तार कार चालक ने गली में खड़ी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं कार मालिक के विरोध करने पर आरोपी कार चालक ने दंपती को भी पीटते हुए गाली गलौज कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एनआईटी निवासी विक्रम अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया रविवार रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए और टक्कर मारने वाले युवक को पकड़ लिया। विक्रम ने कार चला रहे राहुल सहगल को पहचान लिया और कार में टक्कर मारने का कारण पूछा। आरोप है कार में सवार युवक उनके और पत्नी के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। इससे पहले आसपास के लोग बीच में आते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ओल्ड फरीदाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। पीड़ित रिहान सैफी ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में दी शिकायत में बताया 26 नवंबर की दोपहर वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है घटना में उनके पैर की हड्डी टूट गई। रविवार को बीके अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपी चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed