फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The business of fetal gender screening even after the strictness of the health department

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद भी भ्रूण लिंग जांच का कारोबार

Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
The business of fetal gender screening even after the strictness of the health department
गुरुग्राम। भ्रूण लिंग जांच के कारोबार को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न गिरोहों का पर्दाफाश भी किया है, बावजूद इसके गिरोह बैखौफ होकर अपने कार्य को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि पिछले 16 दिन में ही स्वास्थ्य विभाग ने दो गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं, अगस्त से अब तक भ्रूण लिंग जांच के करीब पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से सभी में जिले की महिलाओं को दिल्ली, बहादुरगढ़ व गाजियाबाद समेत अन्य जगहों पर ले जाकर भ्रूण लिंग जांच के कार्य को अंजाम दिया जाता था। इससे पहले 26, 27 अगस्त, 10 अक्तूबर व 26 नवंबर को भ्रूण लिंग जांच के मामले सामने आए थे। पिछले एक साल की बात करें तो भ्रूण लिंग जांच के 10 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को भी एक मामला सामने आया है, जिसमें चौमा गांव स्थित एक क्लीनिक चलाने वाले दंपति भ्रूण लिंग जांच के कार्य को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ा
भ्रूण लिंग जांच गिरोह के बेखौफ होने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग जितनी तत्परता गिरोह को पकड़ने में दिखाता है। उतनी ही तेजी से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले को खत्म भी कर दिया जाता है। ताजा मामले में भी यही हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कराया गया, लेकिन सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जांच के कार्य में हमेशा ही अनुभवी डॉक्टर शामिल होते हैं, लेकिन अब तक किसी भी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी है। आम तौर पर 30-35 हजार रुपये से लेकर 50-60 हजार रुपये तक वसूल लिए जाते हैं। वहीं, कई बार गिरोह में शामिल दलाल मुख्य जांच करने वालों को निर्धारित पैसे देकर ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed