{"_id":"68c182419410a3769a0f34ed","slug":"the-brave-women-of-the-martyrs-were-honored-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66957-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहीदों की वीर नारियों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहीदों की वीर नारियों का किया गया सम्मान
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर केसरी गौरव सम्मान से नवाजे गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर द्रोणाचार्य कॉलेज के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहीदों की वीर नारियों के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को केसरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ के डीआईजी परमा शिवन ने उन्हें सम्मानित किया।
सीआरपीएफ बैंड की धुन के बीच शुरू हुए सम्मान समारोह में 100 से अधिक सीआरपीएफ के जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल और डीआईजी ने केसरी गौरव सम्मान के साथ शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान लोग सैनिकों के शौर्य और बलिदान की कहानियां सुनकर भावुक हो उठे। मंच पर सीवर की सफाई करने वाले सीवरमैन को भी सम्मानित किया गया। समारोह में 400 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, देश सेवा व समाजसेवा से जुड़ी 100 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. प्रदीप भारद्वाज, नरेश कौशिक, एसके गौतम, डॉ. लता सुरेश, डिप्टी कमांडेंट अमर कुमार आदि मौजूद रहे।