फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Bharatiya Kisan Union will stage a protest at the three authorities.

Gurugram News: तीनों प्राधिकरणों पर भारतीय किसान यूनियन करेगी प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
The Bharatiya Kisan Union will stage a protest at the three authorities.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की जमीन अधिग्रहण संबंधी समस्याओं को दूर कराने की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर 14 सितंबर से प्रदर्शन किया जाएगा। मथुरा में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने यह फैसला लिया है कि गौतमबुद्धनगर के नोएडा प्राधिकरण के जोनल अध्यक्ष अशोक भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जोनल अध्यक्ष मनोज मावी और यमुना प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष रोबिन नागर के नेतृत्व में 14 सितंबर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तीनों जोनल अध्यक्षों से कोर्डिनेट करने की जिम्मेदारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राजीव मलिक करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि इसको लेकर गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed