फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The attackers vandalized the restaurant and set the car on fire

Gurugram News: हमलावरों ने रेस्तरां में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The attackers vandalized the restaurant and set the car on fire
रेस्तरां संचालक सहित तीन लोगाें के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में सोहना चौक स्थित एक रेस्तरां में बीते रविवार की रात लगभग दो दर्जन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने रेस्तरां संचालक, उसके भाई व दोस्त के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। वहीं, पास खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
हमलावरों ने रात के समय वारदात को अंजाम देने के बाद भी सोमवार को दिनदहाड़े हमला बोलते हुए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस मारपीट में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात को लेकर छानबीन शुरू की है। इस्लामपुर निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि सोहना चौक के पास जेल की रोटी बोटी के नाम से उसका रेस्तरां है। बीते रविवार की रात रेस्तरां पर हरीश, उनका भाई अरुण व दोस्त मोहित थे। आरोप है कि रात लगभग 11.30 बजे दो दर्जन से ज्यादा लोग वहां आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। हरीश शर्मा का आरोप है कि हमलावरों के पास हथियार थे। उन्होंने मोहित के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। वहीं, अरुण पर चाकू से हमला किया, जबकि हरीश के हाथ में भी कोई धारदार चीज से चोट लगी। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को भी कुछ लोग फिर से रेस्तरां पर पहुंचे और हंगामा करते हुए वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं, साइड में खड़ी एक वैन में भी आग लगने की सूचना है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा वैन में आग लगाई गई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन जल चुका था। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वैन में आग लगाई गई या फिर अचानक आग लगी है। हरीश शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके रेस्तरां के सामने व आसपास कुछ लोग खुलेआम शराब पीते और बेचते हैं। खुलेआम शराब पीने व बेचने का उसने विरोध किया था। कई बार ये लोग रास्ते में खड़े होकर रेस्तरां पर आने वाले ग्राहकों को रोक लेते हैं, इससे ग्राहकों को दिक्कतें होती है। इसका विरोध करने के चलते उनके ऊपर हमला किया गया। इस मामले को लेकर शिवाजीनगर थाना पुलिस से संपर्क नहीं हो सका। वहीं, पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed