फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The atmosphere was filled with Dhunuchi dance, Bengali drama and music.

Gurugram News: धुनुची नृत्य, बांग्ला नाटक और गीत संगीत से सरस हुआ माहौल

Thu, 02 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere was filled with Dhunuchi dance, Bengali drama and music.
दुर्गा पूजा पंडालों में संस्कृतियों का अनोखा मिलन महानवमी की पूजा में नजर आया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के दुर्गा पूजा पंडाल बंगाल की संस्कृति में सराबोर नजर आ रहे हैं। ढाक की थाप पर मां दुर्गा के समक्ष भक्तों ने श्रद्धा से धुनुची नृत्य किया। पंडालाें में समिति के सदस्यों के बीच कलाकार नाटक, लोक गीत और बॉलीवुड गीतों के माध्यम से गुरुग्राम वासियों में लोकप्रियता पा रहे हैं। गुरुग्राम के निवासी भी महानवमी की पुष्पांजलि में शामिल होकर पूर्वी भारत की परंपराओं के साथ जुड़ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में संस्कृतियों का अनोखा मिलन महानवमी की पूजा में नजर आया।
सेक्टर-15 के पार्ट-2 के सामुदायिक भवन स्थित पूर्वापल्ली दुर्गा पूजा कमेटी की दुर्गा पूजा में कोहिनूर सेन डांस ग्रुप द्वारा मां दुर्गा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। विक्रम गुप्ता के निर्देशन में बांग्ला नाटक नति विनति का प्रदर्शन किया गया। सेक्टर-69 स्थित टयूलिप वाॅयलेट के दुर्गा पूजा पंडाल में इलाके में समाजसेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सोसाइटी की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पूजा आनंद और उनकी टीम को ट्यूलिप इंफ्राटेक की ओर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पटौदी रोड स्थित सार्बजनिन पूजा समिति के श्रीकांत शील ने बताया कि कई सोसाइटियों के लोगाें ने यहां के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेक्टर-9ए में गुड़गांव बंगाली एसोसिएशन के दुर्गा पूजा पंडाल में बांग्ला नाटक और सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर-102 स्थित जाॅय विले सोसाइटी में दुर्गा पूजा में लोगों ने पूरे उत्साह से पूजा में हिस्सा लिया। रामप्रस्था सिटी के लोगों द्वारा सेक्टर 37डी के कान्हा फार्म में लगाए गए पंडाल में सोसाइटी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ओडिशा की कलिंगा कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेक्टर चार के सामुदायिक भपन में लगाए गए पंडाल में ओडिशा के लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed