{"_id":"690c9dae161e7cf80c03b7ac","slug":"the-atmosphere-resonated-with-the-excitement-of-guruparva-bhangra-and-smiles-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71527-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुपर्व की धूम, भंगड़ा और मुस्कान से गूंजा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुपर्व की धूम, भंगड़ा और मुस्कान से गूंजा माहौल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित एआईपीएल जॉय सेंट्रल में गुरुपर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे मॉल में रोशनी, संगीत और खुशियों का माहौल देखने को मिला। लोगों ने भंगड़ा, खेल और सामुदायिक गतिविधियों के जरिए इस दिन को यादगार बना दिया।
शाम की शुरुआत रंगारंग भंगड़ा डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्राहकों ने भी मंच पर आकर डांस का आनंद लिया और गुरुपुर्व की खुशियां साझा कीं। मॉल में मौजूद एंकर ने मजेदार गेम्स और क्विज से दर्शकों का मनोरंजन किया और विजेताओं को मॉल की ओर से गिफ्ट्स व मिठाइयां दीं।
इस अवसर पर एआईपीएल के डायरेक्टर ईशान सिंह ने कहा, एआईपीएल जॉय सेंट्रल हमेशा लोगों को जोड़ने और एकता की भावना को बढ़ाने का काम करता है। गुरुपर्व हमारे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि साथ आने और खुशियां बांटने का मौका है। यही अपनापन जॉय सेंट्रल को गुरुग्राम का दिल बनाता है।